हनुमानगढ़: मतदान के दौरान खूनी विवाद, सिर फोड़ने और सोने की चेन छीनने का आरोप, वार्ड 59 के मतदान केंद्र के पास हुआ था विवाद
नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को हुए हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव के दौरान गौतम बुद्ध स्कूल स्थित मतदान केन्द्र के पास हुए विवाद के संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। इस दौरान एक व्यक्ति के सिर पर ईंट मारकर घायल करने तथा उसके गले से सोने की चेन तोड़कर ले जाने का आरोप लगाया गया है।