बबेरू: बबेरू में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 65वां स्थापना दिवस मनाया गया, सीएचसी में मरीजों को बांटे गए फल
Baberu, Banda | Nov 14, 2026 उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज शनिवार को तहसील बबेरू के लेखपालों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान लेखपालों ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया।