झालरापाटन: रिकॉर्ड जलाने वाले आरोपी गिरफ्तार, झालावाड़ के एसपी अमित कुमार का ग्राम विकास अधिकारी संघ ने किया सम्मान
झालावाड़ एसपी अमित कुमार का ग्राम विकास अधिकारी संघ ने बरेड़ा ग्राम पंचायत में रिकॉर्ड जलाने के मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया है। जिले के सभी ग्राम विकास अधिकारी गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे। और एसपी अमित कुमार को फूल माला पहनकर गुलदस्ता वेट कर उनका सम्मान किया।