गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के कनेरा का रहने वाला रमेश कुशवाहा अपने गांव जा रहा था तभी गढ़ीमलहरा में ही एक चार पहिया वाहन ने बैक करते हुए बाइक सवार को टक्कर मार दी,इसमें घायल को गढ़ीमलहरा से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उसका उपचार जारी है। घायल के परिजनों ने आज 28 जून दोपहर 2:30 बजे जानकारी दी है।