श्योपुर: कलेक्टर ने कहा- प्रशासनिक कार्यों में हर एक की भूमिका महत्वपूर्ण, कलेक्ट्रेट के तीन कर्मचारी सेवानिवृत्त, दी विदाई
श्योपुर। संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में पदस्थ तीन कर्मचारी गुरूवार को सेवानिवृत्त हो गये, जिनका विदाई समारोह कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शाम 5 बजे आयोजित किया गया, जिसमें कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि तीनो कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों के दौरान सभी ने अपनी ड्यूटी को ठीक तरह से निभाया है,