खातेगांव: खातेगांव पुलिस ने 14 घंटे में स्विफ्ट कार बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
गुरुवार सुबह 9 बजे खातेगांव पुलिस ने खातेगांव कस्बे से चुराई गई कार को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उस जेल भेज दिया गया है फरियादी लोकेन्द्र पिता लखनलाल पंवार उम्र 26 साल निवासी मंडी प्रांगण खातेगाँव ने रिपोर्ट किया कि मेरे दोस्त भरत जायसवाल के घर के सामने खडी अज्ञात व्यक्ति कार चुराकर ले गया है।