बरकागाँव: टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
हजारीबाग के केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन ऑपरेशन के दौरान बिजली और जनरेटर की व्यवस्था नहीं होने से टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन किया गया। यह घटना स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को उजागर करती है और मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।केरेडारी क्षेत्र से विधायक रौशनलाल चौधरी (भाजपा), सांसद मनीष जयसवाल (भाजपा) हैं।