बरकागाँव: पीएम श्री मध्य विद्यालय बड़कागांव में शिक्षक-अभिभावक बैठक संपन्न
पीएम श्री मध्य विद्यालय के प्रांगण में झारखंड राज्य परियोजना निदेशक के पत्रांक 62 95 के अनुसार शिक्षक अभिभावक की बैठक हुई।इसकी अध्यक्षता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तारिणी प्रसाद ने किया।जबकि संचालन शिक्षक चेतलाल राम एवं देवेंद्र कुमार ने किया।मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।