जबलपुर: ग्वारीघाट: 80 वर्षीय बुजुर्ग को पुलिस थाने लाई घसीटते हुए, बुजुर्ग ने बयां किया दर्द
संस्कारधानी की ग्वारीघाट पुलिस का एक ऐसा अमानवीय और संवेदनहीन चेहरा सामने आया है, जिसने खाकी को बुरी तरह दागदार कर दिया है। रामलला मंदिर के पास रहने वाले एक करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग को पुलिस ने कथित रूप से सट्टा पट्टी लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस मर्यादा और मानवाधिकारों की धज्जियां उड़ाते हुए इस लाचार बुजुर्ग को उनक