मथुरा: गृह क्लेश में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने चिता से शव को निकालकर भेजा पोस्टमार्टम
मथुरा में पति से विवाद के चलते एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी परिवारीजनों ने इस मामले में गोपनीयता बरती और उसके शव का अंतिम संस्कार करने घाट किनारे ले गये। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को चिता से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।