मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) के दिग्गज नेता, पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल के निधन से सीमावर्ती क्षेत्र व पूरे प्रदेश के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। माकपा नेता सुनील गोदारा ने आज मंगलवार सुबह 9 बजे बताया कि उनके निधन के सम्मान में माकपा ने सीकर सांसद अमराराम के अनूपगढ़,घडसाना के कार्यक्रम के व सभी आगामी राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए है।