दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी आदित्य झा का संकल्प—बिहार की शिक्षा व्यवस्था बदलने और पलायन रोकने के मुद्दे पर लड़ रहें हैं चुनाव।
समस्तीपुर: दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार आदित्य झा ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव, युवाओं के पलायन पर रोक और शिक्षाकर्मियों की समस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत गावपुर योगी चौक स्थित अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं मतदाता मिलन समारोह में उन्होंने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई अहम सवाल उठाए।
आदित्य झा ने सवाल किया कि क्या बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा? क्या प्राइवेट स्कूलों में हर साल किताबें बदलने की समस्या पर रोक लगेगी? क्या बीएड कॉलेजों की भारी-भरकम फीस कम होगी? क्या वित्त रहित डिग्री कॉलेजों के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान होगा और क्या बिहार से युवाओं का पलायन रुकेगा?
उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी साझा करते हुए बताया कि मैट्रिक में असफल होने के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत से इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान प्राप्त किया, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बने और अपनी कंपनी स्थापित की। अब वे बिहार की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरे हैं।
उन्होंने युवाओं एवं स्नातक मतदाताओं से जाति, धर्म, पार्टी और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मतदान करने की अपील की। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से प्रथम वरीयता का मत देने का आग्रह करते हुए कहा कि मतपत्र पर उनका नाम क्रमांक 15 पर मिलेगा। उनके नाम के सामने प्रथम वरीयता के लिए '1' अंकित कर शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की मुहिम को मजबूत करें।
अब देखना होगा कि शिक्षा, रोजगार और पलायन जैसे मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरे आदित्य झा को स्नातक मतदाताओं का कितना समर्थन मिलता है।
#AdityaJha #DarbhangaGraduateElection #BiharEducation #शिक्षा_व्यवस्था #बिहार_में_बदलाव #पलायन #स्नातक_चुनाव #Ujiarpur #Samastipur #StreamBihar