बक्सर: बक्सर में झमाझम बारिश: किसानों की फसल को संजीवनी, शहरवासियों को गर्मी से राहत
Buxar, Buxar | Jun 25, 2026 गुरुवार दोपहर 2 बजे के बाद जिले में हुई झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। दो बजे के बाद मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। आधे घंटे की बारिश ने ही जिले का नजारा बदल दिया। तापमान 42 डिग्री से गिरकर 40 डिग्री पर आ गया और मौसम सुहावना हो गया। बाजारों, चौराहों और छतों पर लोग बारिश का आनंद लेते दिखे।