पूर्णिया पूर्व: पुर्णिया साइबर थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | May 1, 2026
पुर्णिया साइबर थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 40/26 अवैध वेबसाइट के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र बनाने एवं अप्रदत्त बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड हस्तगत करने के आरोप में 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक पूर्णियाँ के निर्देश पर विशेष संयुक्त छापामारी दल गठित किया गया।