सांगानेर: जयपुर में स्कूल जा रही नाबालिग लड़कियों से सिक्योरिटी गार्ड ने छेड़छाड़ कर अश्लील वीडियो दिखाए, गार्ड को किया राउंडअप
जयपुर में नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्कूल जाते समय रास्ते में सिक्योरिटी गार्ड ने बच्चियों को रोककर अश्लील हरकत की। मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को राउंडअप किया है। पुलिस ने बताया- एक मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड पर नाबालिग स्कूल छात्राओं से अश्लील हरकत करने का आरोप है।