मोहनिया: मोहनिया पुलिस ने बरकत नगर से 6 अपराधियों को किया गिरफ्तार, उनके पास से पिस्टल, दो देसी कट्टा और 14 जिंदा कारतूस जब्त
Mohania, Kaimur | Nov 11, 2024 कैमूर जिले के मोहनिया पुलिस ने मोहनिया थाना क्षेत्र के बरकत नगर से अपराध की योजना बना रहे 6 अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी लेने पर उनके पास से दो देसी कट्टा, एक पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस, हेरोइन, गांजा, साढ़े छह हजार रुपए नगद और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।