छबड़ा: छबड़ा क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार जोरों पर, आबकारी विभाग के सीआई को सुनाई खरी-खोटी
Chhabra, Baran | Mar 10, 2025 छबड़ा पुलिस थाने में होली पर्व को लेकर सीएलजी व शांति समिति की बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर व पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में अवैध शराब व आबकारी का मुद्दा छाया रहा। पत्रकार संघ के अध्यक्ष सीपी गेरा ने जिला कलेक्टर के सामने आबकारी विभाग के CI को छबड़ा में चल रहे अवैध शराब कारोबार को लेकर खरी खोटी सुनाई।