छबड़ा: छबड़ा में रेणुका नदी स्थित एनीकट पर एक व्यक्ति की लाश मिली
Chhabra, Baran | Mar 8, 2025 छबड़ा में रेणुका नदी स्थित एनीकट पर एक व्यक्ति की लाश मिली है। लाश मिलने की सूचना पर आस पास सनसनी फैल गई। सूचना पर छबड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। शव की पहचान के लिये क्षेत्र में सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार शव की पहचान सीताराम मीणा गाँव गोविंदपुरा 75 वर्षीय के रूप में हुई।