हाथरस: खेत पर चारा लेने गई महिला के हाथ पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल, डॉक्टरों ने किया उपचार
जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ऊआ में खेत पर चारा लेने गई एक महिला के हाथ पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया। महिला के पति ने बताया चारा लेने गई महिला को सांप ने काट लिया।