बेहट: बेहट का युवक 5 जून से लापता, पत्नी ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी
थाना कोतवाली बेहट क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर मजरा निवासी सुशील कुमार पुत्र मोकम सिंह 5 जून 2026 की सुबह से लापता हैं। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पत्नी अनारकली ने थाने में तहरीर देकर पति की तलाश कराने की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि पति सुशील मजदूरी के लिए परिवार सहित कुरुक्षेत्र के पेहवा थाना क्षेत्र में रह रहा था।