पंचकूला सैनी भवन में तृतीय तल के कमरों का शिलान्यास, सीएम की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने किया शुभारंभ।
पंचकूला के सैनी भवन में तृतीय तल पर बनने वाले नए कमरों के शिलान्यास समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस शुभ कार्य का शिलान्यास मुख्य अतिथि सुमन सैनी, उपाध्यक्ष, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद एवं धर्मपत्नी माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कर-कमलों द्वारा किया गया।
समारोह में सैनी समाज के गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर रवि सैनी चेयरमैन वन विकास निगम लिमिटेड, श्याम लाल बंसल मेयर नगर निगम पंचकूला, कोमल सैनी मेयर नगर निगम पानीपत, अक्षिता सैनी मेयर नगर निगम अंबाला, बंतो कटारिया अध्यक्ष हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग, अलका सैनी पार्षद ज़ीरकपुर, अनुराधा पुरी MC, संगीता MC, सैनी भवन के प्रधान वीरेंद्र मोहन चौधरी, महासचिव राजकुमार सैनी सहित अनेक गणमान्य साथी उपस्थित रहे।
"होनहार विद्यार्थियों को किया सम्मानित"
कार्यक्रम के दौरान सैनी समाज के होनहार एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि सुमन सैनी ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी ने कहा कि सैनी भवन समाज की एकता का प्रतीक है और यहाँ कमरों के निर्माण से समाज के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
गुरनाम सिंह सैनी ने कहा, "मुझे इस गरिमामयी कार्यक्रम में आमंत्रित करने एवं अपना स्नेह और सम्मान प्रदान करने के लिए सैनी समाज के सभी पदाधिकारियों एवं गणमान्य साथियों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार। समाज की एकता, शिक्षा और युवा शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।"