सांगानेर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जयपुर दौरे पर, बोले- मैं नीतीश कुमार को पीएम के रूप में देखना चाहता था
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज जयपुर दौरे पर रहे। जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा-मैं नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता था। हम चाहते थे कि वे प्रधानमंत्री के तौर पर रिटायर्ड हों। इंडिया गठबंधन के बहुत सारे साथियों की यह कोशिश भी थी।