लाडपुरा: ननिहाल में युवक पर लाठी-डंडे और सरिए से हमला, ट्रैक्टर चला रहे युवक के हाथ-पैर तोड़े, कोटा में इलाज के दौरान हुई मौत
Ladpura, Kota | Jun 2, 2026 झालावाड़ जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे की बासकाडी गांव की है। बताया जा रहा है कि हमलावर भी मृतक के रिश्तेदार हैं। दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।