महोबा: सेला भटेवरा रोड पर बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Apr 2, 2026 सेलाखास गांव निवासी 23 वर्षीय देवी प्रसाद पुत्र महादेव बाइक में सवार होकर कुलपहाड़ बाजार करने आ रहा था। तभी सेला भटेवरा रोड पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा घायल युवक का इलाज किया जा रहा है।