चकिया: खरौझा में आबादी की जमीन कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, सीओ से की शिकायत
चकिया क्षेत्र के खरौझा गाँव में आबादी की जमीन पर कब्जे के आरोप को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को दोपहर 01 बजे को ग्राम प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों ने मामले में क्षेत्राधिकारी चकिया से शिकायत कर इलियाँ पुलिस पर एक पक्षीय कार्यवाही करने का आरोप लगाया गया। मामले में राजस्व व पुलिस विभाग ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।