पथरिया: सरखड़ी में नहीं थम रहा अवैध उत्खन, दिनदहाड़े अवैध खनन का वीडियो वायरल, स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग
Patharia, Damoh | Jun 22, 2026 पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सरखड़ी में कथित अवैध खनन का वीडियो सोमवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में जेसीबी से खनिज उत्खनन होता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन जारी है, खनिज विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा। लोगों ने खनिज संपदा के दोहन पर चिंता जताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की।