बाड़ी: अचानक बदला मौसम, धूलभरी आंधी से मिली राहत
Bari, Dholpur | May 23, 2026 पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शनिवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। दोपहर करीब 3 बजे तेज धूल भरी आंधी चलने लगी, जिससे शहर और आसपास के इलाकों में धूल के गुबार छा गए। तेज हवाओं के कारण सड़कों पर दृश्यता भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुई और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आंधी के दौरान कई जगह लोग दुकानों और सुरक्षित स्थानों पर रुकते नजर आए