हनुमानगढ़: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के बैनर तले फाइनेंस कंपनी के खिलाफ धरना, कागजात नहीं मिलने पर जताया आक्रोश
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के बैनर तले प्रभावित नागरिकों ने शुक्रवार को एसके फाइनेंस कंपनी के कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी पर आरोप लगाया कि ऋण चुकता करने के बावजूद ग्राहकों को समय पर उनके दस्तावेज और एनओसी जारी नहीं की जा रही है, जिससे आम लोग परेशान हैं।