ग्वालियर गिर्द: बात न मानने पर पिलाया जहर, कथित प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कंपू थाना क्षेत्र के गुढा गुडी के नाके पर सरकारी मल्टी में रहने वाली एक महिला रेखा गोडिया को उसके परिचित ने किसी बात से क्रुद्ध धोकर खत्म करने के मकसद से चूहा मार दवाई पिला दी और इसके बाद पानी भी पिला दिया। घटना 12 मई शाम की है। महिला के मुताबिक उसने पहले चूहा मार दवाई पिलाई फिर उसे गंदी गंदी गालियां भी दी।किसी तरह महिला अस्पताल पहुंच कर इलाज के चलते बच गई।