धनौरा: गजरौला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह का किया स्वागत
महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद दिल्ली से उत्तराखंड लौटते समय अमरोहा जनपद के गजरौला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।