ग्वालियर गिर्द: ज़मीन के हक को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद, भतीजे ने बंदूक तानी, वीडियो हुआ वायरल
सिरोल क्षेत्र में सरकारी स्कूल के पीछे रहने वाले एक ही परिवार के चाचा भतीजे में जमीन के हक को लेकर वाद विवाद हो गया।इसी दौरान भतीजे ने अपने चाचा पर बंदूक तान दी और गाली गलौज की।घटना का वीडियो मोबाइल के कैमरे में कैद हुआ है यह घटना बुधवार शाम की बताई गई है।पुलिस ने देवेंद्र गुर्जर के खिलाफ नरेश गुर्जर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, फिलहाल आरोपी फरार है।