खगौल: दानापुर सोना लूट कांड: 3 आरोपी गिरफ्तार, 5,400 ग्राम सोना, 9 राउंड गोली और ₹1.97 लाख बरामद
बीते शनिवार की दोपहर दानापुर में खगौल ओवरब्रिज पर सोना कारोबारी से करीब 14.900 किलोग्राम सोने की बड़ी लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को मेहंदीगंज इलाके से गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में शुक्रवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले डेढ़ साल से कारोबारी की रेकी कर रहे थे। वे कई बार आम लोगों की