खंडवा: चलती कार बनी आग का गोला! खंडवा के डोल्हा टोल के पास हाईवे पर मची अफरातफरी, देखते ही देखते खाक हुई पूरी गाड़ी
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में नेशनल हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब डोल्हा टोल टैक्स के पास एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सड़क पर दौड़ रही थी, तभी उसमें से धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया।