चकिया: इलिया पुलिस ने वांछित आरोपी तक पहुंचकर की गिरफ्तारी, कार्रवाई शुरू
इलिया थाना पुलिस द्वारा आज शनिवार शाम 04 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से जुड़े मामले में 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी अब्दुल रहीम अंसारी (64 वर्ष), निवासी इंदौर, मध्य प्रदेश को उसके मूल पते से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।