कुम्भराज: चक आमलया गांव में शिव पंचायत प्राण प्रतिष्ठा और श्री राम कथा के साथ महायज्ञ का समापन, विधायक भी शामिल हुईं
Kumbhraj, Guna | Apr 30, 2026 कुंभराज तहसील के चक आमलया गांव में धार्मिक कार्यक्रम का समापन हुआ। 30 अप्रैल देर शाम को दी जानकारी में चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा आयोजन में शामिल हुई। ग्राम चक आमलया गांव में पिछले 7 दिनों से शिव पंचायत प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्रीराम कथा और महायज्ञ का आयोजन चल रहा था, जिसका समापन हुआ। विधायक ने शामिल होकर प्रसादी ग्रहण की, धार्मिक आयोजन की बधाई दी।