रामगंजमण्डी: एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर पुलिस की नाकाबंदी में ऑडी कार से 41 किलो 184 ग्राम डोडा-चूरा जप्त, 2 महिला तस्कर गिरफ्तार
रामगंजमंडी के चेचट थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत कार्रवाई करते हुए 41 किलो 184 ग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरा जप्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब की रहने वाली हैं।