लातेहार: महिला थाना द्वारा उदय पूरा चौक के पास जनसंपर्क अभियान चलाकर किया गया जागरूक
महिला थाना लातेहार के द्वारा, लातेहार थाना अंतर्गत उदयपुरा चौक के पास एवं ग्राम- पतरातु मे जाकर जनसंपर्क कर घरेलू हिंसा,महिला उत्पीड़न, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह पर रोकथाम के विषय में लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया।पदाधिकारियों ने बुधवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जानकारी दी।