हुज़ूर: चार दिन बाद मथुरा में मिला भोपाल का लपता अंश,ट्रेन में अकेले बैठकर पहुंचा था मथुरा
Huzur, Bhopal | Jun 19, 2026 राजधानी भोपाल से चार दिन पहले लापता हुआ 6 वर्षीय अंश मैना मथुरा में सुरक्षित मिल गया है। भोपाल पुलिस की छह टीमें लगातार बच्चे की तलाश में जुटी थीं। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने अंश को ट्रेस किया। अंश को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।टीम जल्द ही उसे मथुरा से भोपाल लेकर रवाना होगी।