जबलपुर: उड़ीसा से गांजा लेकर जबलपुर पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार
जबलपुर में क्राइम ब्रांच और तिलवारा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 978 गांजा और एक मोबाइल जब्त किया गया है। जब्त गांजेकी कीमत करीब 1 लाख 98 हजार 900 रुपए बताई गईहै। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा৪/20 के तहत केस दर्ज किया है।