करछना: नैनी स्थित यमुना नदी में मिले शव की हुई पहचान, 2 दिन पहले मिला था स्कूली बैग
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के नैनी पुल के नीचे यमुना नदी घाट पर 21 मई को दो स्कूली बैग मिलने से सनसनी फैल गई थी। शुक्रवार देर शाम को पुलिस ने नदी से एक युवक का शव को बरामद किया था। लेकिन शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। शनिवार को पुलिस ने नदी में मिले शव का सिनाख्त कर लिया। मृतक की पहचान रिजवान पुत्र हसीन अली निवासी मिश्र का पूरा, जिगना के रूप में की गई।