पटना ग्रामीण: कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े एडमिट कार्ड, अन्य कागजात के साथ 3 संदिग्ध हिरासत में
कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनके पास से सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े एडमिट कार्ड और कागजात बरामद किए गए हैं। तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। पटना एसएसपी ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये जानकारी दी है।