नगर परिषद बक्सर के कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में रित्विक कुमार ने बुधवार को दूसरी बार पदभार ग्रहण किया। कोर्ट के निर्देश के आलोक में उन्होंने पदभार कर्मियों की उपस्थिति में संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद नगर के विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षद फूल माला एवं गुलदस्ता के साथ पहुंचकर उनके कार्यालय कक्ष में स्वागत किया|