अमरोहा: यूपी पंचायत चुनाव: हाईकोर्ट के फैसले से अमरोहा की 565 ग्राम पंचायतों में बढ़ी हलचल, प्रधानों की कुर्सी पर संकट
Amroha, Amroha | Jun 29, 2026 अमरोहा इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद अमरोहा की 565 ग्राम पंचायतों में सियासी हलचल तेज हो गई है। वर्तमान में प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे ग्राम प्रधानों की कुर्सी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। अब सभी की निगाहें 13 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं।