चेनारी: नगर पंचायत चेनारी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला, मुख्य बाजार और बस स्टैंड से हटाए गए अवैध कब्जे
अभियान की शुरुआत दोपहर करीब 2 बजे सीओ पूजा शर्मा राजस्व अधिकारी सौरभ कुमार और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक भारती तथा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार के नेतृत्व में हुई। जेसीबी मशीन से सड़क किनारे लगीं अवैध दुकानों, ठेले-खोमचे और अस्थायी शेड को हटाया गया। कई जगह नालों पर किए गए पक्के निर्माण को भी तोड़ा गया।