चकिया: खरौझा में आबादी की जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित तहसील पहुंचा
चकिया तहसील क्षेत्र के खरौझा निवासी श्याम लाल नामक व्यक्ति तहसील पहुँच कर ग्राम प्रधान पर गाँव की आबादी की भूमि को जबरदस्ती कब्जा करने का आरोप लगाया पीड़ित ने शनिवार दोपहर 02 बजे कहा की फर्जी कागजात के सहारे ग्राम प्रधान द्वारा जमीन कब्जा करने की कोशिश की जा रही जिसका हम लोग विरोध कर रहे है। वही मामले में लेखपाल द्वारा जाँच करने की बात कही जा रही है।