आरोन नगर परिषद के वार्ड 9 बावड़ी मोहल्ला में दबंगों ने शासकीय रिकॉर्ड में 40 फीट दर्ज आम रास्ते पर कब्जा कर तार फेंसिंग कर ली और 7 फीट का संकरा रास्ता छोड़ दिया। परेशान मोहल्ले के लोगों ने 6 जनवरी को आरोन से गुना पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया। आम रास्ते से दबंग का कब्जा हटाकर पूरा रास्ता खुलवाने की मांग की। लोगों के वाहन नहीं निकाल पाते लोग परेशान है।