कोरबा: कुआँ भट्टा बस्ती की जमीन हड़पने का किया जा रहा प्रयास, बस्ती के लोगों ने कहा- किसी को यहां नहीं रखने देंगे पाँव
Korba, Korba | Jun 23, 2026 छत्तीसगढ़ के कोरबा का हृदय स्थल ट्रांसपोर्ट नगर अपने आसपास अनेक स्लम बस्तियों को निर्मित होते और यहां वर्षों से लोगों को रहते देखा है। कोई 25 साल तो कोई 50 साल से कुआं भट्ठा नामक मोहल्ले में अपना आशियाना बनाकर सपरिवार निवास करता है मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे कुछ लोग बिलासपुर से राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ यहां पहुंचे और नपाई शुरू कर दी।