सिंघवारा: सोशल मीडिया पर देशी कट्टा लहराते युवक की तस्वीर वायरल, पुलिस जांच में जुटी
दरभंगा जिले में सोशल मीडिया पर एक युवक की कथित तौर पर देशी कट्टा लहराते हुए तस्वीर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वायरल फोटो को लेकर स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल देखा जा रहा है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, श्यामपुर गांव निवासी लक्ष्मी लाल देव के पुत्र तरुण कुमार देव की एक तस्वीर वायरल है