दमोह: दमोह स्टेशन पर ट्रेन से उतरी महिला लापता, सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए भाई ने एसपी से लगाई मदद की गुहार
Damoh, Damoh | Jun 30, 2026 दमोह अहमदाबाद से गोरखपुर एक्सप्रेस में सफर कर रही गोरखपुर निवासी 41 वर्षीय अंजलि यादव शनिवार रात दमोह रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद लापता हो गईं। कटनी जीआरपी में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद परिजनों ने सागर में सीसीटीवी फुटेज देखे, जिसमें महिला प्लेटफॉर्म-3 पर उतरती दिखाई दी। मंगलवार को भाई दमोह पहुंचकर एसपी आनंद कलादगी से मिले। और जांच कर तलाश करने मांग की।