भोगनीपुर: मंडी मोड रेलवे क्रॉसिंग पुखरायां के निकट ट्रैक पार करते समय युवक की लखनऊ पुणे एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत
सटटी थाना क्षेत्र के बसावनपुर के महिपाल सिंह 45 गुरूवार सुबह करीब 11 बजे मंडी मोड़ रेलवे क्रासिंग के निकट खंभा नंबर 1288 के 29 से 31 के मध्य qरेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। तभी लखनऊ से झांसी की ओर जा रही लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।